पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड जल विद्युत निगम को पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के विद्युत उपक्रमों के वर्गीकरण में ए प्लस श्रेणी प्रदान की है। .निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से राज्य विद्युत उत्पादन संस्थानों, केंद्र सरकार के विद्युत उपक्रमों, ऊर्जा विभागों आदि का अर्धवार्षिक आधार पर वर्गीकरण किया जाता है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की वित्तीय स्थिति और निगम की ओर से उपलब्ध कराए गए नवीनतम रेटिंग इनपुट के आधार पर यूजेवीएन लिमिटेड का वर्गीकरण किया गया है।अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीएफसी से मिली यह रेटिंग 15 मई 2026 से प्रभावी मानी गई है। अगले वर्गीकरण की अधिसूचना जारी होने तक लागू रहेगी।
पीएफसी से मिली ये श्रेणी यूजेवीएनएल की मजबूत वित्तीय स्थिति, कार्यकुशलता एवं निरंतर बेहतर प्रदर्शन का प्रमाण है। उन्होंने निगम की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व, मुख्य सचिव और सचिव ऊर्जा के निरंतर सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि उच्च स्तर पर प्राप्त मार्गदर्शन एवं सहयोग से यूजेवीएन लिमिटेड लगातार नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है।

