
पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन द्वारा निगम में स्वंय सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से कार्योजित कार्मिकों के मानदेय में संशोधन करते हुए नयी दरें निर्धारित कर दी गयी हैं।

श्रम आयुक्त, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी के द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के क्रम में परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) को एक अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए कुल मासिक मानदेय 23157.65/-(सर्विस चार्ज एवं अन्य शुल्क / कर इत्यादि सहित) निर्धारित किया गया है।


