पहाड़ का सच नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्होंने ज्ञापन सौंपने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोका। विरोध में कांग्रेस नेता आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।
https://www.facebook.com/share/v/1Ea3TSkwmW/
गुरुवार को कांग्रेस के कई नेता निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचे। इनमें उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा,पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सह प्रभारी गुरदीप सिंह सप्पल और विधायक पवन खेड़ा आदि ने ECI दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वे उत्तराखंड में एसआईआर प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों को लेकर निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार व चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए।

