
देहरादून। विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार प्रदेश में 17 अगस्त तक मानसून की सक्रियता तेज रहने की संभावना है।


