
हाल ही में 36 कार्मिकों को मिल चुका है ग्रेड पे, सभी कार्मिकों में उत्साह
कार्मिकों की मेहनत से निगम बेहतर स्थिति में,उनके हितों का ख्याल रखना होगा: एमडी ध्यानी
पहाड़ का सच देहरादून। पिटकुल के दस और कार्मिकों को ग्रेड पे(द्वितीय/तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन) की स्वीकृति प्रदान के दी गई है। इससे पहले 36 कार्मिकों को ग्रेड पे के लाभ मिल चुका है।
महाप्रबंधक मानव संसाधन अशोक कुमार जुयाल के हवाले से जानकारी दी गई है कि प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी के अनुमोदन के बाद वित्तीय स्तरोन्नयन हेतु गठित समिति द्वारा की गयी संस्तुति के अनुक्रम में मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा 9 लेखाकारों को तृतीय एवं 1 कार्यालय सहायक-प्रथम को उनकी अनुमन्यता की तिथि से द्वितीय वित्तीय स्तरोन्नयन स्वीकृत किये जाने के आदेश जारी किये गए हैं।
उक्त लेखाकारों को तृतीय वित्तीय स्तरोन्नयन अनुमन्य होने के पश्चात उनके वेतन में प्रतिमाह लगभग 5000 (रूपये पाँच हजार) तथा कार्यालय सहायक-प्रथम के वेतन में प्रतिमाह लगभग 2500 (रूपये दो हजार पाँच सौ) तक की वृद्धि होनी सम्भावित है।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा समस्त लाभकारी कार्मिकों को बधाई दी तथा कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डाॅ आर मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशों में पिटकुल के सभी कार्मिकों द्वारा टीम भावना एवं पूर्ण मनोयोग से किये जा रहे कार्यों के कारण पिटकुल निरन्तर प्रगति की ओर बढ रहा है।
ध्यानी ने सभी कार्मिकों से अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ किये जाने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु अपना शत-प्रतिशत योगदान दिये जाने की कामना की गयी। उक्त आदेशों के जारी होने के उपरान्त कार्मिकों में खुशी की लहर है। लाभान्वित अधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।
समिति की बैठक में महाप्रबन्धक (मासं) अशोक कुमार जुयाल, उपमहाप्रबन्धक (वित्त) श्रीमती शालू जैन, अधीक्षण अभियन्ता, ललित कुमार सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर मानव संसाधन एवं प्रशासनिक विभाग से विवेकानन्द, उपमहाप्रबन्धक (मासं), एवं श्रीमती दीपा रानी रावत राणा, कार्यालय अधीक्षक-प्रथम उपस्थित रही।

