
पहाड़ का सच देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में भारी भरकम टीम गठित हुई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव महर्षि के हवाले से जानकारी दी गई है कि समग्र संगठनात्मक ढांचे में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को प्रमुख समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
इसके अलावा पार्टी ने चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए पांच प्रमुख समितियों का गठन किया है। इनमें घोषणापत्र समिति भुवन कापड़ी (अध्यक्ष), अनुशासन समिति विक्रम सिंह नेगी (अध्यक्ष), चार्जशीट समिति करण माहरा (अध्यक्ष), एसआईआर (SIR) समिति मनोज रावत (अध्यक्ष)। इसके अलावा संगठन के व्यापक विस्तार के लिए प्रदेश इकाई में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिवों की भी नियुक्ति की गई है।

