
स्पीकर ऋतु खंडूड़ी से निगम के एमडी ध्यानी ने की शिष्टाचार भेंट
पहाड़ का सच देहरादून। प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल/ पिटकुल पीसी ध्यानी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण से शिष्टाचार भेंट की गई।
इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने राज्य में वर्तमान में विद्युत उपलब्धता की स्थिति के अलावा विधान सभा क्षेत्र कोटद्वार में विद्युत पोलों की स्थापना, क्षेत्र में घरों के ऊपर जा रही विद्युत लाइनों के स्थानान्तरण सहित क्षेत्र में वनों की अधिकता के कारण जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए रात के समय निर्बाध बिजली की उपलब्धता की आवश्यकता बताई।
एमडी ध्यानी ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में पिटकुल का 400 केवी उपसंस्थान प्रस्तावित है और उसके लिए भूमि भी चिह्नित की गई है। विधान सभा अध्यक्ष ने चिन्हित भूमि के शीघ्र पिटकुल को स्थानान्तरित किये जाने के लिए आवश्यक सहयोग करने का आश्वासन दिया।

