
देहरादून। जनपद पौड़ी के तहसील चौबट्टाखाल के ढुंगवड़ी गांव के निवासी कमलेश्वर प्रसाद मालकोटी, गांव से देहरादून आते समय बीच रास्ते में रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए।
परिवार वालों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को कमलेश्वर प्रसाद, उम्र करीब 60 वर्ष, वो अपने पैतृक गांव ढुंगवड़ी से देहरादून के लिए चले थे, पहले वह गांव से कुछ दूर पैदल चले फिर किसी वाहन से सतपुली पहुंचे, और सतपुली से टैक्सी से देवप्रयाग होते हुए देहरादून के आ रहे थे, पर वो बीच रास्ते में कहीं गायब हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें देवप्रयाग के नजदीक चोपड़ा गांव के रास्ते में देखा गया था। उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। उनका मोबाइल नंबर भी स्विच आफ आ रहा है। पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है।
वहीं उनका परिवार घर के मुखिया के इस तरह से गायब होने से परेशान है। उन्होंने उनको ढूंढने के लिए पोस्टर भी लगाए हैं, और ढूंढने वाले को उचित ईनाम देने की घोषणा भी की है।

