
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान भी पीसी ध्यानी ही थे प्रबंध निदेशक
निगम की 107वीं निदेशक मण्डल की बैठक में वर्ष 2025-26 का एनुअल एकाउन्ट अनुमोदित
निगम को हुआ 267 करोड़ का लाभ, निगम के अध्यक्ष व मुख्य सचिव ने सराहा
पहाड़ का सच देहरादून। राज्य के शीर्ष करदाताओं में पिटकुल को वित्तीय वर्ष 2025,26 में पांचवां पुरस्कार मिला है। वित्तीय वर्ष 2025,26 ke दौरान पीसी ध्यानी ही निगम के प्रबंध निदेशक थे। निगम की 107वीं निदेशक मण्डल की बैठक में वर्ष 2025-26 का एनुअल एकाउन्ट अनुमोदित हुआ। इस वित्तीय वर्ष में निगम को 267 करोड़ का लाभ हुआ। निगम के अध्यक्ष व मुख्य सचिव ने आनंद बर्द्धन ने निगम प्रबन्धन की कामयाबी की सराहना की।

आयकर विभाग द्वारा कारपोरेट श्रेणी में सर्वाधिक आयकर जमा करने वाली संस्था में पिटकुल को 5th Highest Taxpayer (Corporate) पुरूस्कार प्राप्त होने के अवसर पर पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कार्मिकों द्वारा ऑफ लाईन एवं ऑन लाईन प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल को 5th Highest Taxpayer (Corporate) पुरूस्कार प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि आज पिटकुल के निदेशक मण्डल की 107वीं बैठक थी, जिसमें प्रस्तुत वर्ष 2025-26 के एनुअल एकाउन्ट पर चर्चा के उपरांत निदेशक मंडल द्वारा अपना अनुमोदन प्रदान किया गया, वित्तीय वर्ष 2025-26 में पिटकुल को 267 करोड़ का लाभ प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव एवं पिटकुल के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन द्वारा पिटकुल प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिटकुल प्रबंधन द्वारा परियोजनाओं को समय से पूरा किया जा रहा है तथा नित नयी उपलब्धियों को छू रहा है।

आयकर विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा कारपोरेट श्रेणी में सर्वाधिक आयकर जमा करने वाली संस्था में पिटकुल को 5th Highest Taxpayer (Corporate) पुरूस्कार होने की एतिहासिक एवं हर्षोल्लास की बेला पर पिटकुल मुख्यालय, विद्युत भवन, परिसर में पिटकुल के प्रबन्ध निदशक पीसी ध्यानी द्वारा पिटकुल के समस्त कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रबन्ध निदेशक ध्यानी द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल द्वारा विगत वित्तीय वर्ष में 54 करोड़ का आयकर रिटर्न भरा, जिससे करापोरेट क्षेत्र में सर्वाधिक आयकर रिटर्न भरने पर इतिहास में पहली बार पिटकुल को 5वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो कि एक एतिहासिक पल है।
ध्यानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मूल मंत्र – सरलीकरण, समाधान, सफलता एवं संतुष्टि को आत्मसात करते हुए प्रदेश एवं पिटकुल नित नये आयाम एवं कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा नयी ऊँचाईयों को छू रहा है।
ध्यानी ने अवगत कराया कि पिटकुल द्वारा पिछले वर्ष की 121 करोड़ की तुलना में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 267 करोड़ का लाभ अर्जित किया गया। उन्होंने इसका श्रेय सीएम , मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन तथा प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डाॅ0 आर0 मीनाक्षी सुन्दरम के मार्गदर्शन तथा पिटकुल के समस्त कार्मिकों को दिया। उन्होंने सभी कार्मिकों से आह्वाहन किया गया कि सभी कार्मिक और अधिक मेहनत से पिटकुल की सभी परियोजनाओं को *विकल्प रहित संकल्प* के साथ पूरा करेंगे तथा अगली बार सर्वाधिक आयकर जमा करने वाली संस्था में पिटकुल को अवश्यमेव प्रथम अथवा द्वितीय स्थान प्राप्त करवायेंगे।
इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक द्वारा इस अवसर पर आह्वाहन किया गया कि प्रत्येक कार्मिक सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा तथा पूर्ण सुरक्षा के साथ विभागीय कार्यों का निष्पादन करेगा। इसके साथ ही प्रत्येक अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों एवं ठेकेदार अपने मजदूरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान देंगे। ध्यानी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वह सीएम हेल्प लाईन में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुये उनको त्वरित निस्तारित करते हुये अद्यतन करना सुनिचित करेंगे। इसके साथ ही मानसून अवधि एवं आपदा के दृष्टिगत सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बिना पूर्वानुमति के कोई भी अधिकारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1 ईला चन्द पन्त, मुख्य अभियन्ता स्तर-।। हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, ललित मोहन बिष्ट, मन्तराम, जितेन्द्र चतुर्वेदी, महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, कम्पनी सचिव, अरूण सभरवाल, अधीक्षण अभियन्त, श्री ललित कुमार, अविनाश चन्द अवस्थी, नीरज पाठक, सचिन रावत, कार्तिकेय दुबे, सन्तोष कुमार, महेश रावत, प्रमोद ध्यानी, श्रीमती सायमा कमाल, आशोक कुमार, उपमहाप्रबन्धक (मासं) विवेकानन्द, अधिशासी अभियन्ता श्री जगवीर सिंह, मुकेश चन्द्र बड़थ्वाल, धमेन्द्र डबराल, दीपक कुमार, दीपेश रोहिला, राजीव सिंह, वरिष्ठ लेखाधिकारी तरूण सिंघल, दीपक पाण्डे, लेखाधिकारी पंकज कुमार, श्रीमती राधिका एवं मुख्यालय पर कार्यरत अन्य कार्मिक तथा ऑन लाईन जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।
*क्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता हैं, जबकि पिटकुल (PTCUL – Power Transmission Corporation of Uttarakhand Limited) वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 54 करोड़ रुपये का आयकर देकर राज्य का पांचवां सबसे बड़ा कॉर्पोरेट करदाता रहा है।
उत्तराखंड के शीर्ष कॉर्पोरेट करदाता (FY 2025-26)ओएनजीसी (ONGC): 13,564 करोड़ रुपये (पहला स्थान) .टीएचडीसी (THDC): 277 करोड़ रुपये (दूसरा स्थान) .यूजेवीएनएल (UJVNL): 123 करोड़ रुपये (तीसरा स्थान) .इंडिया ओप्टेल लिमिटेड (India Optel): 99 करोड़ रुपये (चौथा स्थान) .पिटकुल (PITCUL): 54 करोड़ रुपये (पांचवां स्थान)*

