
हैरत की बात: एनटीए में 73 संविदा व 127आउटसोर्स कर्मी तैनात थे
पहाड़ का सच/एजेंसी नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद और छात्र प्रदर्शनों के बीच सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से कुछ दागी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. यह कदम परीक्षा प्रणाली में सुधार और NTA के बड़े स्तर पर पुनर्गठन का हिस्सा है।

बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई: एनटीए से जुड़े 47 अधिकारियों को सेवा से हटाया गया. कुछ पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे.
प्रशासनिक फेरबदल: उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी को बदला गया और नया सचिव नियुक्त किया गया.
नई नियुक्तियां: एनटीए की व्यवस्था सुधारने के लिए 4 जनरल मैनेजर और UPSC प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए 16 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति होगी.
ढांचे में बदलाव: के राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों के तहत एजेंसी की आउटसोर्सिंग और सुरक्षा प्रक्रिया में एक महीने के भीतर व्यापक सुधार किए जाएंगे.
पढ़ें पूरी खबर कॉकरोचों ने परीक्षा लेने वालों की करा दी बड़ी सफाई… शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्रालय में दूसरे दिन भी कार्रवाई
एनटीए से 47 अफसर बर्खास्त
नई दिल्ली. नीट पेपर लोक पर देशभर -में युवा आक्रोश के बाद केंद्र सरकार ने आखिरकार बड़ी कार्रवाई की है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के 47 अधिकारियों को शुक्रवार को एकसाथ बर्खास्त कर दिया गया. उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाने के एक दिन बाद यह कदम उठाया गया है. इन अधिकारियों पर जेईई, नौट, सौयूईटी समेत अन्य दाखिला परीक्षाओं को सफलतापूर्वक कराने की जिम्मेदारी थी. इनमें से कई पर कानूनी व आपराधिक मामलों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के अनुसार पेपर लीक व सीबीएसई के डिजिटल मूल्यांकन में गड़बड़ियों को लेकर कई अफसर हटा दिए गए हैं. एनटीए में सुधार के लिए बड़े बदलाव होने वाले हैं ताकि अगली परीक्षाओं को पारदर्शी और शुचिता पूर्वक कराया जा सके.
.चार जीएम होंगे नियुक्त: एनटीए को मजबूत करने के लिए चार महाप्रबंधकों (जीएम) की तीन साल के लिए नियुक्ति की जा रही है. इसके अलावा, यूपीएससी प्रतिमा सेतु पोर्टल के जरिये 16 युवा पेशेवरों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.
.संविदा कर्मी चला रहे थे एनटीए: संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, एनटीए में स्वीकृत 39 पदों में से सिर्फ 24 पर ही अधिकारी कार्यरत थे. बाकी 73 संविदा व 124 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात थे.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी का दावा सरकार ने एक दिन मांगा, आज बताएगी
केंद्रीय मंत्रियों जेपी नहडा और जितेंद्र सिंह की शुक्रवार को सीजेपी के प्रतिनिधियों से दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक हुई. बाद में पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, हमने मंत्रियों से साफ कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर समझौता नहीं हो सकता. पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार ने प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जबाव देने के लिए एक दिन का वक्त मांगा है. नड्डा ने बताया कि हमने उनकी मांगें सुनीं और हम शनिवार को फिर मिलेंगे. .छात्रों की पहली शर्त: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, दूसरी छात्रों पर दर्ज मुकदमे रद्द करना,तीसरी खुदकुशी करने वाले बच्चों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा. बाद की दो मांगों पर सरकार सहमत है.
राहुल ने कहा: छात्रों पर पुलिस ने चलाई पैलेट गर्न, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप लगाया.
देशभर में प्रदर्शन, बंगाल में छात्रों और पुलिस में झड़प के बाद लाठीचार्ज
वांगचुक का अनशन टूटने के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर जारी है. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी डटे हैं. सीजेपी के प्रवक्ता दीपक बालयान ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के सरकारी वादों को अपर्याप्त बताया. .सीजेपी के आह्वान पर मुंबई, पटना, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर समेत देश के कई शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन किए।
प. बंगाल में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई. पुलिस ने लाठीचार्ज किया व आंसू गैस के गोले छोड़े. बिहार में छात्र आंदोलन को लेकर विधानसभा में विपक्ष ने हंगामा किया. केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और नगालैंड में भी प्रदर्शन हुए.
संसद में 27 जुलाई को आएगा नया विधेयक
पेपर लीक में 10 साल जेल, 10 करोड़ जुर्माना, 3 माह में फैसला
केंद्र सरकार अब पेपर लीक मामलों के आरोपियों के लिए सख्त कानून ला रही है. इसमें दस साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है. पेपर लीक के सभी मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, अनिवार्य होगी और कोर्ट को तीन महीने की समय सीमा में फैसला सुनाना पड़ेगा. .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अगले ही दिन शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़े मामलों में त्वरित और सख्त सजा मुनिश्चित करने के लिए विधेयक को हरी झंडी दे दी. विधेयक 27 जुलाई को संमद में पेश किया जाएगा. कैबिनेट बैठक में जिस विधेयक को मंजूरी दी गई, उसके जरिये सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम में संशोधन किया जाएगा.
.दो साल पहले ही बना था नकल रोधी कानून, एक करोड़ था जुर्माना .केंद्र सरकार ने 2024 में नीट और नेट के पेपर लीक होने पर नया कानून बनाया था. इसमें नकल पर तीन से पांच साल की सजा का प्रावधान था. संगठित नकल पर पांच में 10 साल की जेल और कम से कम एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगता था. इससे पहले इस पर कोई ठोस कानून नहीं था. अब कम से कम 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगेगा.
एयरलिफ्ट कर बुलाई सीआरपीएफ की 10 कंपनियां संसद मार्ग के पास भारी फोर्स, इंटरनेट पर भी रोक
जंतर-मंतर पर शनिवार और रविवार से पहले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के पहुंचने की आशंका के मद्देनजर संसद मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. जंतर मंतर के आसपास के इलाकों में इंटरनेट पर भी रोक लगाई गई है.
सरकार ने छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की 10 कंपनियां तत्काल दिल्ली बुलाई हैं. गृह मंत्रालय में दिल्ली की सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह फैसला किया. एक कंपनी में करीबन 100 जवान होते हैं. दिल्ली में अभी अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियां तैनात हैं.कुछ दिन में इसे 150 तक बढ़ाया जाएगा.
18 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद : दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन शनिवार को भी बंद हैं. इनमें नई दिल्ली के अलावा लीक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ड, सेवा तीर्थ, जनपथ मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान स्टेशन शामिल हैं. शुक्रवार को भी यहीं 18 स्टेशन चंद रहे। हालांकि, देर रात 3 खुल गए
सोनम वांगचुक को मनाने में शाह-नड्डा-जितेंद्र को लगे चार घंटे
पेपर लीक आंदोलन में विपक्ष के चक्रव्यूह में सेंध लगाने की रणनीति गृह मंत्री अमित शाह की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जम्मू-कश्मीर में आने वाले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के साथ चार घंटे चली बैठक में तैयार हुई. इसमें आंदोलन के सबसे अहम चेहरे सोनम वांगचुक को साधने और विपक्ष के सियासी हमले को कुंद करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार का रोडमैप तैयार किया गया.
.वांगचुक से पहले पत्नी को मनाया.. बैठक के बाद वांगचुक से मेदांता अस्पताल में मिलने से पहले जितेंद्र सिंह ने उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो से बात की. बताया कि सरकार वांगचुक की अधिकांश मांगों पर सहमत है और परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव होंगे. इससे वांगचुक अनशन तोड़ने पर राजी हो गए।
शाह पीएम से मिले .. वांगचुक के राजी होते ही गृह मंत्री शाह पीएम नरेंद्र मोदी से मिले. अंततः पहले उच्च शिक्षा सचिव की विदाई हुई. फिर देर रात पीएम मोदी ने युवाओं के नाम संदेश जारी किया और इसके कुछ मिनट बाद ही वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
कांग्रेस सांसद का आरोप : आपने डील लद्दाख के लिए की: मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अनशन तोड़ने पर वागचुक की आलोचना करते हुए कहर पे अन्ना पार्ट-2 हैं. 12 साल अन्ना खामोश रहे और अब वांगचुक चुप रहेंगे. हमें तो इस बात का पहले ही दिन से पता था. कल आप सरकार के साथ डील कर रहे थे, तो क्या वहां कोई छात्र मौजूद था. सारे लद्दाख के लोग थे. आपकी अपनी डील हो रही थी, आपने अपनी डील की है.
वांगचुक का जवाब
मुझे ईमानदारी साबित करने की जरूरत नहीं
सोनम वांगचुक ने मसूद के आरोप का जवाब देते हुए कहा, 26 दिनों को भूख हड़ताल के बाद क्या मुझे ईमानदारी साबित करने की जरूरत है. वांगचुक ने वीडियो संदेश में कहा कि अगर उन्हें कोई सौदा ही करना होता तो. भूखा रहने और सेहत दांव पर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने कहा, आलोचना करने वाले इस मामले में जरा दिल से सोचें.

