
एमडी का अतिरिक्त चार्ज मिलते ही सक्रीय हुए ध्यानी,कार्मिकों ने जताई प्रसन्नता
पिछले कार्यकाल में समय से पहले पूरी हुई कई परियोजनाएं
पहाड़ का सच देहरादून। पिटकुल का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने निगम मुख्यालय में प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र, जानपद, मानव संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट, कारपोरेट प्लानिंग, स्काडा, वित्त आदि का औचक निरीक्षण किया गया।

प्रबन्ध निदेशक द्वारा प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र के निरीक्षण करने के दौरान क्षेत्र के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्तालाप कर निर्देशित किया गया कि विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से सभी स्तर पर सुनिश्चित की जाये एवं किसी भी प्रकार की शिथिलता कार्य प्रणाली में न बरती जाये।
निरीक्षण के द्वौरान उपस्थित मुख्य अभियन्ता, प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र एवं अन्य अधिकारियों से पिटकुल के पारेषण तंत्र के संचालन में आ रही बाधाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। ध्यानी ने निर्देश दिए कि गढ़वाल एवं कुमाऊ मण्डल में चल रहे 400 केवी उपस्थान काशीपुर में नये 500 एमवीए परिवर्तक की स्थापना कार्य, 220 केवी उपस्थान ऋषिकेश में 160 एम०वी०ए० परिवर्तक की स्थापना कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाये।

मुख्य अभियन्ता, गढ़वाल क्षेत्र को दूरभाष से 400 केवी उपसंस्थान श्रीनगर में 160 एमवीए परिवर्तक की क्षतिग्रस्त बुशिंग एवं 400 केवी उपसंस्थान ऋषिकेश के क्षतिग्रस्त सर्किट ब्रेकर को अतिशीघ्र बदले जाने हेतु निर्देश दिये गये। इसके साथ ही 132 केवी माजरा झाझरा पारेषण लाईन, 132 केवी सितारगंज-सितारगंज पारेषण लाईन, 132 केवी सितारगंज-किच्छा पारेषण लाईन, 132 केवी चिल्ला-भुपतवाला-ऋषिकेश पारेषण लाईन, 220 केवी पुहाना-रूड़की पारेषण लाईन एवं 220 के०वी० ऋषिकेश-सिडकुल पारेषण लाईन के तारों को उच्च क्षमता के एच०टी०एल०एस० (हाई टेन्शन लो सैग) कन्डक्टर से बदलने के प्रस्तावित कार्य, कार्ययोजना के तहत त्वरित गति से ससमय पूर्ण कर लिया जाये।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता (स्तर-1) ईला चन्द्र, मुख्य अभियन्ता पंकज कुमार, मन्त राम, महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता (सं) एसपी आर्य, आदि मौजूद रहे।

