CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा के जखंड ग्रामसभा के करीब 30 नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें पूर्व प्रधान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और कई स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हैं।
भाजपा इसे ‘ऑपरेशन लोटस’ बता रही है। नए शामिल होने वाले नेताओं ने विधायक विनोद कंडारी, वरिष्ठ नेता कैप्टन कुंवर सिंह रावत और सतीश लखेड़ा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल हुए चेहरों में हरिकृष्ण डोभाल, धर्मानंद लखेड़ा, दिनेश लखेड़ा, राकेश लखेड़ा, आशाराम डोभाल, रमेश लाल, पूर्व प्रधान सबल लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नवीन दास, पूर्व प्रधान बसाखू लाल, उत्तम दास, राम दास, मुकेश दास, सरत लाल और पूर्व प्रधान जितेंद्र लाल टम्टा प्रमुख हैं।
विधायक विनोद कंडारी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।
भाजपा का दावा है कि देवप्रयाग क्षेत्र में कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है और आने वाले दिनों में और भी नेता पार्टी में शामिल होंगे।

