
एमडी पीसी ध्यानी ने कार्मिकों के साथ किया वृहद वृक्षारोपण
पहाड़ का सच देहरादून। गुरुवार 16 जुलाई को पर्यावरण और संस्कृति से जोड़ने वाले उत्तराखण्ड लोकपर्व हरेला के उपलक्ष में विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह ऊर्जा भवन परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण के उपरान्त यूपीसीएल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण की सुरक्षा करने एवं एक स्वच्छ हरित ओर सुन्दर उत्तराखण्ड के निर्माण में भागीदार होने का संकल्प लिया।

पीसी ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण हेतु संकल्पित होने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को ससमय हासिल करना का आग्रह किया। हरेला पर्व सुख समृद्धि शांति एवं पर्यावरण का प्रतीक है। भगवान शिव के प्रिय माह सावन के इस त्यौहार पर प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रदेशवासियों को हरेला पर्व के बधाई संदेश के साथ ही उनके जीवन में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी के अलावा एमआर आर्य, निदेशक (वितरण एवं परियोजना), कमल शर्मा, निदेशक (वित्त), डॉ० आर जे मलिक, अधिशासी निदेशक (मासं), संजय टम्टा, अधिशासी निदेशक (तकनीकी), श्रीमती प्रियंका दुआ, कम्पनी सचिव, जसवन्त सिंह, मोहित जोशी, राजकुमार, एन के काण्डपाल, मुख्य अभियन्ता / महाप्रबन्धक, अमित कंसल , शिशिर श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह, पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों की उपस्थिति रहे।

