
देहरादून। ग्राफिक एरा चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गुरुवार दोपहर एक बजे ग्राफिक एरा चौक पर हुआ।
हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक अधिक खून बह जाने के कारण व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। वहीं, पुलिस ने ट्रक को सीज कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक (HR73A5891) हरियाणा के यमुनानगर से आया था।
हादसा ISBT के पास सुभाषनगर चौक (ग्राफिक एरा चौक) पर हुआ। स्कूटी (UK 07 DO 7392) सवार व्यक्ति अपने घर जा रहा था, जिसकी पहचान सवार कर्मा (56), निवासी तिब्बतन कॉलोनी के तौर पर हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

