
देहरादून। आज उत्तराखंड क्रांति दल ने केंद्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अहम बैठक की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अपने विचार रखे।
केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा 2027 का विधान सभा चुनाव, दल के सभी सदस्यों के लिए महत्पूर्ण है। उहोंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा चुनाव मैं चुनौतियां बहुत है, लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।
उन्होंने सभी जिलों से आए जिला अध्यक्ष, चुनाव प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 2027 का विधान सभा चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी कार्यकर्ताओं को क्षेत्र भ्रमण कर जनता के बीच जाकर सीधा संवाद करना है।
जिला अध्यक्षों को भी निर्देश देते हुए कुकरेती ने कहा पार्टी की विचारधारा, चुनाव एजेंडे,बूथ ब्लॉक को मजबूत करने पर जोर दें।इसी क्रम में दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा मिशन 2027 चुनाव को लेकर पार्टी की पूर्ण तैयारियां है,जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है, उक्रांद का परचम लहरायेगा।
इसी क्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा हमें धरातल पर दल को मजबूती देनी होगी, सभी विधान सभा क्षेत्रों मैं बूथ, ब्लॉक, मजबूत करने होंगे, भट्ट ने कहा दल के पास अनुभवी, कार्यकर्ता हैं। दल को मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर आगे बढ़ना होगा।
इस बैठक मैं दल के सभी कार्यकर्ता , पदाधिकारी उपस्थित रहे।

