
पहाड़ का सच देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने निशानेबाजी के लिए देश का गौरव रहे जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।
अपने शोक संदेश में गोदियाल ने कहा कि निशानेबाजी में देश का गौरव रहे जसपाल राणा का आकस्मिक निधन प्रदेश एवं देश की अपूर्णीय क्षति है। निशानेबाजी में देश का मान-सम्मान बढ़ाने तथा देश एवं प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडियों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में किये गये उनके प्रयासों कों कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उनका असमय चले जाना खेल जगत ही नहीं हम सबके लिए असीमित दुःख का विषय है।
हम सभी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि स्व जसपाल राणा की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों, शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

