
देहरादून। देहरादून के आर्केडिया ग्रांट के बनियावाला में मई महीने से ही पानी की दिक्कत शुरू हो गई थी। काफी घरों में पानी न के बराबर आ रहा था और लगातार मोटर चलाने के बाद भी पानी नहीं आ रहा था । जबकि 2 वर्ष पूर्व जल निगम ने क्षेत्र के लोगों से कहा था कि दो मंजिल तक बिना मोटर के पानी आयेगा, पर इस वर्ष मई के महीने में तापमान बढ़ते ही पाइप लाइन में पानी आना कम हो गया।
क्षेत्र की पानी की समस्या को देखते हुए पूर्व सैनिक विकास समिति बनिया वाला के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मोहन सिंह रावत ने जल निगम के जेई को क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाया, उसके बाद जल निगम ने पानी के टैंकर भेजे। उसके बाद भी अध्यक्ष जी लगातार जल निगम से संपर्क करते रहे।
आज उनके प्रयास स्वरूप सुबह से पेयजल आपूर्ति विभाग वालों के साथ कई कोलोनी में विजिट भी किया, उनकी कुशल मेहनत से आज पानी अच्छे से आने लग गया है। उनके इस नेक प्रयास के लिए समिति के सभी सदस्यों और खासकर सेवली रोड़, साकेत और नन्दन इनक्लेव की जनता की तरफ से आभार ब्यक्त किया गया है।

