
पहाड़ का सच/एजेंसी।
नई दिल्ली। तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल – डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर इजाफा किया है। अब दिल्ली में डीजल का दाम बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल का दाम 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
महंगाई की मार: देशभर में बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमतें
इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये थे। यह पिछले चार सालों में पेट्रोल-डीजल के दाम में पहली वृद्धि थी। पेट्रोल-डीजल के दाम में इस बढ़ोतरी से पहले दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था।

