
अभियुक्तों के कब्जे से 614 ग्राम गांजा तथा 02 पेटी अवैध देशी शराब हुई बरामद
अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा को किया सीज
पहाड़ का सच देहरादून। दून पुलिस ने मादक पदार्थ व अवैध शराब की तस्करी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों के कब्जे से 614 ग्राम गांजा तथा 02 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई है।

अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा को सीज किया गया है। .मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। .जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की बड़ी कार्रवाई की गई है।
थाना नेहरू कॉलोनी
614 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार:
थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित टीम द्वारा दिनांक 11/05/2026 को दौराने चैकिग मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त संगम पुत्र राजू नाथ को राजीव नगर पुल के नीचे से 614 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0 – 173/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
(1) संगम पुत्र राजू नाथ निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष।
बरामदगी : 614 ग्राम गांजा
02: कोतवाली ऋषिकेश
2 अभियुक्तों से 104 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार:
ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों से चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 01: बिशम्बर पुत्र स्व0 राम सिंह को बनखण्डी क्षेत्र से 24 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब तथा 02: सौरभ पासवान पुत्र रामदुल पासवान को जगंलात बैरियर क्षेत्र से 80 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त बिशम्बर के विरुद्ध मु0अ0सं0- 182/2026 धारा 60(1) आब0 अधिनियम तथा अभियुक्त सौरभ पासवान के विरुद्ध मु0अ0सं0: 183/2026 धारा 60(1)/72 आब0 अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किये गये।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- बिशम्बर पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी कुंए वाली गली बनखण्डी ऋषिकेश (उम्र- 46 वर्ष)
2- सौरभ पासवान पुत्र रामदुल पासवान निवासी: गली न0: 19 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश जनपद देहरादून (उम्र- 20 वर्ष)
*बरामदगी:*
(1) अभियुक्त बिशम्बर के कब्जे से 24 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब
(2) अभियुक्त सौरभ पासवान के कब्जे से 80 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब
(3) तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी एक्टिवा संख्या: यू0के0-14-के-4020

