
संविधान व लोकतंत्र के समक्ष खतरे का मुकाबला करने पर की चर्चा
पहाड़ का सच देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को इण्डिया गठबंधन व सामाजिक संगठनों के कई नेताओं के साथ देश की मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की। इसके अलावा राज्य के कई सरोकारों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होने कई विषयों पर बिन्दुवार रणनीति बनाने के लिए इण्डिया गठबंधन के साथियों से कई विषयों को एकत्रित कर भविष्य में एक विस्तृत योजना बनाने को कई समूह बनाने को भी कहा है जिसमें राज्य मे विभिन्न स्तरों पर आन्दोलन व संघर्ष कर रहे विभिन्न कर्मचारियों, सामाजिक समूह, भूमिहीन, मलिन बस्तियों, वरिष्ठ नागरिकों, आशा कार्यकर्ती, आगनबाड़ी, भोजन माता, अतिथि शिक्षक, उपनल सहित राज्य की विभिन्न समस्याओं के लिए संघर्ष करने वाले समूहो से भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों मे जाकर संवाद स्थापित किया जायेगा।

रावत ने कहा कि वे स्वंय भी इन संवाद कार्यकर्मो मे भाग लेंगे।
कामरेड इन्द्रेश मैखुरी को बिन्दुखत्ता सहित विभिन्न भूमिहीनों के संघर्ष को संवाद करने के लिए सहयोग देने का जिम्मा दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से एक समूह को बनाने की बात भी तय की गई। विभिन्न संघर्षो को भी समर्थन देने की व उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग देने पर भी सहमति बनी। .उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के हर क्षेत्रों में जाकर इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम मे इण्डिया गठबंधन के साथियों का सहयोग भी लेगें।
समाजवादी पार्टी के नेता ड़ा एस एन सचान ने कहा कि वे मानते हैं कि कल्याणकारी राज्य की स्थापना वंचित लोगों की रक्षा के गई है परन्तु राज्य सरकार पूंजी पतियों के हितों के लिए काम कर रही है।
भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य कामरेड़ समर भण्ड़ारी ने कहा कि सरकार कारपोरेट जगत के लिए तमाम भूमि बटोर कर उन्हे देना चाहती है। इस समय लोकतंत्र व संविधान खतरे में है और संघर्ष के लिए हम सब साथ हैं। चेतना आन्दोलन के शंकर गोपाल ने मलिन बस्तीयों के मालिकाना हक पर नैनीताल हाई कोर्ट के निर्णय के बारे मे सबको अवगत कराया।
कामरेड़ जगदीश कुकरेती ने कहा कि इस सरकार मे वर्किग क्लास व गरीब मजदूर का जीना दुलर्भ हो गया है।
इस अवसर पर इण्डिया गठबंधन के सहयोगी ड़ा एस एन सचान, समर भण्ड़ारी, इंद्रेश मैखुरी जगदीश कुकरेती, सर्वोदय आन्दोलन से हरवीर कुशवाहा एडवोकेट, सोहन सिंह रजवार, संजय शर्मा, शंकर गोपाल, पहाड़ी पार्टी के महासचिव मोहन सिंह नेगी, पूर्व प्रधान ललित बिष्ट, गुल मौहम्मद, राजेश रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

