
नैनीताल। नैनीताल के समीप पाइंस में थार जीप संख्या RJ60CG4574 हादसे का शिकार हो गई। थार में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचींधाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे थे। थार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी।

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई। जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद बुरी तरह से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार आज राजस्थान से दो दोस्त अपनी थार कार से आए और हल्द्वानी से राहुल को लेकर कैंचीं धाम पहुंचे। मंदिर दर्शन के बाद तीनों थार से गोल्ज्यू देवता के दर्शनों के बाद नैनीताल में राहुल की परीक्षा के लिए आए थे। राहुल एग्रीकल्चर का छटे सेमिस्टर का छात्र था। अरविंद ने बताया कि वो जोधपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने जयपुर से थार को किराए पर ली थी। सी.ओ. ने बताया कि 80 फीट गहरी खाई में गिरी और गाड़ी में तीन लोग थे जिन्हें अस्पताल लाया गया है।

