
निगम में पार्षदों की संख्या सौ, बीस नामित पार्षद

शासन से अनुमति मिलने के बाद अमल में आएगा बोर्ड का फैसला, सबसे अधिक महाराष्ट्र (बीएमसी) के पार्षदों के बराबर मिलेगा भत्ता
उत्तराखंड के अन्य 106 स्थानीय निकायों के पार्षदों के लिए भी खुलेंगे द्वार
राज्य में 11 नगर निगम, 45 नगर पालिका परिषद व 51 नगर पंचायत
देहरादून नगर निगम में अब 715 सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे
पहाड़ का सच देहरादून। नगर निगम देहरादून बोर्ड ने अपने पार्षदों का माहवार भत्ता 25 हज़ार करने का फैसला लिया है जो देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र(बीएमसी) के बराबर होगा। इससे निगम पर सालाना तीन करोड़ से अधिक का वित्तीय बोझ बढ़ेगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद बोर्ड का फैसला अमल में आ जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने 715 सफाई कर्मचारी बढ़ाए जाने का फैसला भी लिया है।
नगर निगम बोर्ड बैठक के दूसरे दिन चर्चा के दौरान पक्ष विपक्ष के सभी पार्षदों ने मासिक भत्ता 25 हज़ार किए जाने पर एकमत राय दी जिसे मेयर सौरभ थपलियाल ने भी सहमति दे दी। कांग्रेस पार्षद रॉबिन त्यागी ने कहा कि दून में बारिश आने के बाद नालियां टूट जाती हैं। इसके बाद आपात स्थिति में काम कराना पड़ता है। ऐसे में व्यवस्था की जाए कि पार्षद कोटेशन के माध्यम से 10 लाख तक के काम करा सकते हैं। एक बार में अधिकतम खर्च की सीमा 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस पर सदन एकमत नजर आया और बोर्ड ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी।
बैठक के दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच दूसरे दिन भी कहासुनी हुई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई यह बैठक करीब देर शाम सात बजे शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान कहासुनी के बीच करीब 22 प्रस्तावों के 144 बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में पार्षद भूपेंद्र कठैत, सतीश कश्यप, अंकित अग्रवाल, सोहन सिंह रौतेला, पूजा नेगी, मुकीम अहमद, संगीता गुप्ता, अभिषेक तिवारी, रॉबिन त्यागी, अभिषेक पंत ने मुद्दों को सदन में रखा।
2025-26 की स्थिति के अनुसार, उत्तराखंड में कुल 11 नगर निगम (Municipal Corporations) हैं। 2025 के स्थानीय निकाय चुनावों के रिकॉर्ड के अनुसार, इसमें अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को भी निगम का दर्जा मिलने के बाद यह संख्या 11 हो गई है।
11 नगर निगमों की सूची: देहरादून (Nagar Nigam Dehradun),हल्द्वानी-काठगोदाम (Nagar Nigam Haldwani),हरिद्वार (Nagar Nigam Haridwar),रुड़की (Nagar Nigam Roorkee),काशीपुर (Nagar Nigam Kashipur)रुद्रपुर (Nagar Nigam Rudrapur),ऋषिकेश (Nagar Nigam Rishikesh),कोटद्वार (Nagar Nigam Kotdwar),श्री नगर (Srinagar – पौड़ी गढ़वाल), पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा। . उत्तराखंड की प्रमुख नगर पालिकाएं (Nagar Palika Parishads):नैनीताल जिला: नैनीताल (मल्लीताल), भवाली, रामनगर।पौड़ी गढ़वाल जिला: दुगड्डा, कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर।टिहरी गढ़वाल जिला: चम्बा, देवप्रयाग, मुनिकीरेती-ढालवाला, नरेंद्रनगर, नई टिहरी।देहरादून जिला: विकासनगर, मसूरी, हरबर्टपुर, डोईवाला।अन्य: अल्मोड़ा (सबसे पुरानी), चंपावत, रानीखेत, बागेश्वर, टनकपुर, लोहाघाट, आदि। इसके अलावा 51 पंचायतें हैं।
देहरादून नगर निगम की सालाना आमदनी: आधिकारिक जानकारी के अनुसार नगर निगम देहरादून की वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 तक केवल संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) से आय 35.79 करोड़ रुपये से अधिक रही है। भवन कर और चालानी कार्रवाई के जरिए निगम का राजस्व लगातार बढ़ रहा है। इस वर्ष के लिए कर वसूली का कुल लक्ष्य लगभग 75 करोड़ रुपये रखा गया है।
मुख्य विवरण:प्रॉपर्टी टैक्स (दिसंबर 2025 तक): ₹35.89 करोड़ (लगभग)कुल राजस्व लक्ष्य (2025-26): ₹75 करोड़ प्रमुख आय स्रोत: भवन कर, चालान (गंदगी, प्लास्टिक), और अन्य शुल्कनिगम द्वारा ऑनलाइन भुगतान, नियमित अभियान और बकायादारों पर सख्ती के कारण कर वसूली में तेजी आई है। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, 2022-23 में निगम ने 52 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड भवन कर वसूली की थी।

