
पहाड़ का सच देहरादून। राजधानी के सेंट थॉमस कॉलेज में पढ़ने वाले शिवम व श्रेया (भाई/बहिन)ने ICSE बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


सेंट थॉमस कॉलेज देहरादून में पढ़ने वाले शिवम ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 97 फीसद व श्रेया ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 87.5 फीसद अंक हासिल कर कॉलेज के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। शिवम व श्रेया के पिता राजेंद्र कुमार लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता हैं जबकि मां गृहणी हैं। शानदार सफलता पर गंगा एनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी (दून यूनिवर्सिटी रोड) ने शिवम , श्रेया व परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

