
पहाड़ का सच हल्द्वानी। शहर के अंबेडकर पार्क में गणेश गोदियाल के नेतृत्व में महिला आरक्षण लागू करने की मांग के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मंगलवार को प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

https://www.facebook.com/share/v/17Ws5YLNGK/
इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार की मंशा पर उठाए सवाल उठाते हुए कहा कि
सरकार आरक्षण के नाम पर महिलाओं को कर रही गुमराह कर रही है।
सरकार महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना के नाम पर लटकाना चाहती है जो भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार राज्य विधानसभा की 70 सीटों पर महिलाओं के लिए 33 फीसद आरक्षण तुरंत हो लागू करने की हिम्मत क्यों नहीं कर रही है। सच ये है कि भाजपा केवल चुनावी लाभ के लिए ‘नारी शक्ति’ की बात करती है जबकि हकीकत को सभी जानते हैं कि भाजपा कभी भी महिलाओं के विकास की पक्षधर नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला आरक्षण को लागू नहीं किया, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर आंदोलन करेगी। कांग्रेस महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

