
देवप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास केदारनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुर्गम इलाके में काफी मशक्कत के बाद एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसे नदी के रास्ते राफ्ट के जरिए बाहर लाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार कार में सवार एक महिला अभी लापता है। वाहन के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आशंका जताई जा रही है कि वह खाई में दूर तक जा गिरी हो सकती है। फिलहाल राहत एवं बचाव दल द्वारा महिला की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

