
देहरादून । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस जो बात कही वो रोमियो लेन बार प्रकरण से सच साबित हुई है। सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।

सरकार व पुलिस अधिकारियों के संरक्षण में बार एक बजे रात तक चल रहे हैं। एक शिकायत पर एसएसपी पूरी टीम के साथ रोमियो लेन बार में पहुंचे लेकिन आईजी स्तर के अधिकारी को देखते कार्रवाई करने गई टीम असहज हो गई।

