
पहाड़ का सच देहरादून। पशुपालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग व कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा
द्वारा गुरुवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक देहरादून में यूसीडीएफ व प्रदेश के दुग्ध संघों में ईआरपी की लांचिग की गयी। साथ ही बद्री गाय घी व पहाडी घी के विपणन हेतु यूसीडीएफ एंव टाटा कंज्यूमर्स प्रा. लि. के मध्य एमओयू भी किया गया।

कार्यकम में मंत्री खजान दास, सुरेश चन्द्र जोशी अपर सचिव डेरी, महावीर सिंह परमार उपसचिव, डेरी, दुग्ध संघों के अध्यक्ष, प्रबन्धक / प्रधान प्रबन्धक, दुग्ध संघ एवं यूसीडीएफ के प्रबन्ध निदेशक जयदीप अरोडा उपस्थित रहे।बहुगुणा ने अवगत कराया गया कि प्रदेश के दुग्ध संघों एवं यूसीडीएफ में ईआरपी प्रणाली लागू होने पर विभिन्न कार्यों यथा दुग्ध उपार्जन, प्रसंस्करण, भण्डारण एवं विपणन इत्यादि की सम्पूर्ण प्रकिया डिजिटल एवं पारदर्शी हो सकेगी जिसका लाभ प्रदेश के समस्त दुग्ध संघों एवं उनसे जुडे दुग्ध उत्पादकों को होगा।
ईआरपी के माध्यम से किसानों को समय एवं त्वरित दुग्ध मूल्य भुगतान, दूध की गुणवत्ता में सुधार, दुग्ध उत्पादकों को विभिन्न तकनीकी निवेश सुविधाओं व पशुपालन सेवाओं की ससमय उपलब्धता, कार्यों के सम्पादन में होने वाली सम्भावित गलतियों में कमी एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का त्वरित कियान्वयन हो सकेगा।
ईआरपी से डेटा आधारित निर्णय लिये जा सकेगे जिससे सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी हो सकेगी। अगले 6 माह अन्तर्गत समस्त दुग्ध संघों में ईआरपी स्थापित किया जायेगा।
