
पहाड़ का सच देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बालावाला (देहरादून) में वार्षिकोत्सव (Annual Day Celebration 2026) का आयोजन “भारत का गौरव : इतिहास के झरोखे से” थीम पर बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया जा रहा है।
इस वर्ष का मुख्य विषय “भारत का गौरव : इतिहास के झरोखे से” रखा गया है, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राएं भारतीय इतिहास, संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रि.ज्वाइंट सेक्रेट्री सीबीएसई डॉ रणवीर सिंह, शामिल होंगे।


