
पहाड़ का सच/एजेंसी।
आगरा। रविवार को आगरा में ताजमहल के रॉयल गेट पर मधुमक्खी का छत्ता टूटने से पर्यटकों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर अटैक कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। कई पर्यटकों को मधुमक्खियों ने काट लिया। बताया गया है कि ताजमहल के रॉयल गेट पर मधुमक्खी का छत्ता बना हुआ था। छत्ते को हटाने के लिए एएसआई द्वारा काम कराया जा रहा था। एक कर्मचारी छत्ते को हटा रहा था। इसके लिए कोई एहतियात नहीं बरती जा रही थी।
छत्ता हटाते ही मधुक्खियां उड़ने लगी। रायल गेट के पास बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक थे। ऐसे में मधुमक्खियों के काटने पर भगदड़ मच गई। पर्यटक बचने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद किसी पर्यटक ने मधुमक्खियों के हमले की वीडियो बना ली।
