
ज्योतिष इंद्रमोहन डंडरियाल

? *~ वैदिक पंचाग ~* ?
?️ *दिनांक – 06 जून 2024*
?️ *दिन – गुरूवार*
?️ *विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
?️ *शक संवत -1946*
?️ *अयन – उत्तरायण*
?️ *ऋतु – ग्रीष्म ॠतु*
?️ *अमांत – 24 गते ज्येष्ठ मास प्रविष्टि*
?️ *राष्ट्रीय तिथि – 15 वैशाख मास*
?️ *मास – ज्येष्ठ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार वैशाख*
?️ *पक्ष – कृष्ण*
?️ *तिथि – अमावस्या शाम 06:07 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
?️ *नक्षत्र – रोहिणी रात्रि 20:16 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
?️ *योग – धृति रात्रि 10:09 तक तत्पश्चात शूल*
?️ *राहुकाल – दोपहर 02:00 से शाम 03:44 तक*
? *सूर्योदय- 05:16*
?️ *सूर्यास्त- 19:16*
? *दिशाशूल – दक्षिण दिशा में*
? *व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या,ज्येष्ठ अमावस्या,भावुका अमावस्या,वटसावित्री व्रत (अमावस्यांत),शनैश्चर जयंती*
? *विशेष – अमावस्या एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
? *~ वैदिक पंचांग ~* ?
? *स्कन्दपुराण के प्रभास खंड के अनुसार*
*”अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते”*
? *जो व्यक्ति अमावस्या को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*
? *~ वैदिक पंचांग ~* ?
? *समृद्धि बढ़ाने के लिए* ?
? *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*
?? *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*
? *~ वैदिक पंचांग ~* ?
? *खेती के काम में ये सावधानी रहे* ?
? *ज़मीन है अपनी… खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें …. न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें …और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें … सूर्य को अर्घ्य दें… और प्रार्थना करें ” आज जो मैंने पाठ किया …अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं …उनको उसका पुण्य मिल जाये | ” तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*
? *~ वैदिक पंचाग ~* ?
? *गंगा स्नान का फल* ?
➡ *07 जून 2024 शुक्रवार से गंगा दशहरा प्रारंभ ।*
?? *”जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।” (पद्म पुराण , उत्तर खंड)*
? *~ वैदिक पंचांग ~* ?
? *गंगा स्नान का मंत्र* ?
?? *गंगा स्नान के लिए रोज हरिद्वार तो जा नही सकते, घर में ही गंगा स्नान का पुन्य मिलने के लिए एक छोटा सा मन्त्र है ..*
? *ॐ ह्रीं गंगायै ॐ ह्रीं स्वाहा*
?? *ये मन्त्र बोलते हुए स्नान करें तो गंगा स्नान का लाभ होता है | गंगा दशहरा के दिन इसका लाभ जरुर लें ….*
