
देहरादून। देहरादून में जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड पेजल निगम द्वारा दावा किया गया था कि पाइपलाइन के पानी का दबाव इतना होगा कि बिना मोटर के दो मंजिल तक पानी चढ़ जाएगा, पर आर्केडिया ग्रांट के बनियावाला में ये दावा सच होता नहीं दिख रहा है।
बनियावाला में दो मंजिल तो क्या एक मंजिल तक पानी चढ़ाने के लिए मोटर चलानी पड़ रही है, आजकल क्षेत्र में काफी सारे नए भवन बन रहे हैं, ऐसे में वे लोग सुबह लेंटर की तराई करने को मोटर चला देते हैं, इसलिए कई घरों में पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है।
ये हाल तो तब है जब अभी तक बारिश भी हो रही थी, और ज्यादा गर्मी भी नहीं पड़ी है। अब एक दो दिन से गर्मी पड़ने शुरू हो चुकी है, तो आने वाले समय में हालत क्या होंगे इसका अंदाजा खुद ही लगा सकते हैं।

