Lavc57.107.100

पांचवें दिन मंगलवार को 2949 यात्रियों के कराया पंजीकरण

पहाड़ का सच हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के पांचवें दिन चारधाम यात्रा के लिए 2949 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। अब तक 10795 यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
यमनोत्री धाम के लिए -608, गंगोत्री धाम के लिए 621, केदारनाथ धाम के लिए 852, बद्रीनाथ धाम के लिए 868 व हेमकुंड साहिब के लिए मंगलवार को कोई पंजीकरण नहीं कराया गया।
कुल 2949 विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों द्वारा चारधाम के लिए आज चौथे दिन अपना पंजीकरण कराया गया।
पांच दिनों में ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 10 हजार 7 सौ 95 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कर चुके है।

