
ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
नो ट्रिपिंग वाले सब स्टेशन गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित
पहाड़ का सच देहरादून। प्रबन्ध निदेशक उपाकालि एवं पिटकुल पीसी ध्यानी द्वारा पिटकुल एवं उपाकालि के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुये दीपावली से पूर्व प्रदेश में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही दीपावली पर्व पर विद्युत आपूर्ति बाधित न होने सम्बन्धी दिशा -निर्देश प्रदान किये गये।
दीपावली पर्व के दृष्टिगत प्रबन्ध निदेशक ध्यानी द्वारा पिटकुल एवं उपाकालि के अधिकारियों के साथ ऑफ लाईन एवं विडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें उनके द्वारा अधिकारियों को दीपावली से पूर्व प्रदेश में विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही दीपावली पर्व पर विद्युत आपर्ति बाधित न होने सम्बन्धी दिशा -निर्देश प्रदान किये गये।
प्रबन्ध निदेशक द्वारा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विद्युत उपसंस्थानों में जिलाधिकारी कार्यालय, अग्नि शमन, पुलिस, आपदा प्रबन्धन, एस0डी0आर0एफ0 के साथ ही विद्युत काॅन्ट्रेक्टर के नाम साथ ही नियंत्रक अधिकारियों के दूरभाष/मोबाईल नम्बर अवश्यमेव होने चाहिये। इसके साथ ही विद्युत उपसंस्थानों पर अतिरिक्त विद्युत सामाग्री (spare) यथा पोल, तार, ट्रांसफर इत्यादि समुचित मात्रा पर उपलब्ध होने चाहिये, जिससे आकस्मिकता की अवस्था में विद्युत व्यवस्था को सुचारू किया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दीपावली पर्व की अवधि में कोई विद्युत व्यवधान नहीं होनी (No Tripping) चाहिये। प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत व्यवधान नहीं (No Tripping) होने के सम्बन्ध में अधिकारी शपथ पत्र प्रस्तुत करेंगे तथा उपसंस्थानों एवं लाइनों पर विद्युत व्यवधान नहीं (No Tripping) होगा उन्हें कारपोरेशन की ओर से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विद्युत व्यवस्था को चाॅक-चोबंद एवं दुरूस्त रखने हेतु सभी कार्मिक पूरी तन्मयता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता अपने खण्डाधीन समस्त विद्युत उपकेन्द्रों तथा क्षेत्रों में निरन्त विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु स्वयं निगरानी करेंगे तथा सम्बधित मुख्य अभियन्ता अपने क्षेत्रान्तर्गत तथा सम्बन्धित अधीक्षण अभियन्ता अपने मण्डलान्तर्गत निरन्तर विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु कुषल अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सचल दस्ता बनायेंगे जो कि 24×7 विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु उपकेन्द्रों एवं लाईनों की निगरानी करेंगे तथा अवश्यक्तानुसार अनुरक्षण कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उपाकालि के निदेशक (परिचालन) एमएल आर्य, मुख्य अभियन्ता एनएस बिष्ट, शेखर तिवारी, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा इत्यादि अधिकारी उपाकालि में मुख्यालय में उपस्थित रहे। इसके साथ ही पिटकुल के विडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम जुड़े मुख्य अभियन्ता स्तर-1 ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता हितेन्द्र सिंह ह्यांकी, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, मन्त राम, ललित मोहन बिष्ट, महाप्रबन्धक (मासं) अशोक कुमार जुयाल, , महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता ललित कुमार, एसपी आर्य, बलवन्त सिंह पांगती, रवि शंकर, उपमाहप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द इत्यादि अधिकारी उपस्थित रहे।


