पहाड़ का सच देहरादून। बनियावाला में चल रही अष्टम दिवस की रामलीला में आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
आज की लीला का शुभारंभ पूर्व सैनिक समिति बनियावाला के कर कमलों के द्वारा किया गया। आज के विशेष आमंत्रित अतिथि, पूर्व पार्षद, वार्ड नंबर 93, बीना रतूड़ी, समाज सेवी पूर्व प्रधान आर्केडिया ग्रांट दीपक थपलियाल, विक्रम सिंह कंडारी, आदि शामिल हुए।
आज की लीला का आरंभ अलकनंदा कीर्तन मंडली, गिरधारी चौक, सखी कीर्तन मंडली,आनंद लोक कॉलोनी, शिव शक्ति कीर्तन मंडली, शिव विहार के सुंदर भजनों के द्वारा किया गया।
आज की लीला का मंचन सुग्रीव दरबार से शुरू होता है। इतने में राम लक्ष्मण दिखाई देते हैं, तो सुग्रीव भयभीत हो जाते हैं और हनुमान को कहते हैं शायद बाली ने दुश्मन भेजे हैं वो यहां का भेद लेने आए हैं। फिर हनुमान भेष बदलकर राम के पास आते हैं और कहते हैं कि आप कौन हैं और इस प्रकार वन में विचरण क्यों कर रहे हैं।
राम कहते हैं कि हम अयोध्या के राजकुमार राम और लक्ष्मण हैं और पिता की आज्ञा से वन में आए हैं, मेरी पत्नी को एक राक्षस उठा ले गया है। हनुमान कहते हैं यहां सुग्रीव अपने राज्य से निष्काशित होकर यहीं पास ही रह रहे हैं, वो सीता माता की खोज करने में आपकी सहायता कर सकते हैं।
राम सुग्रीव से भेंट करते हैं, राम, सुग्रीव को बाली से युद्ध करने के लिए कहते हैं।