
पहाड़ का सच गैरसैण। कल दिनांक 27 अक्टूबर को युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के नेतृत्व में राजधानी गैरसैण की माँग को लेकर शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन चल रहा था।
शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जगह जगह रोककर अनावश्यक परेशान किया। उनके ऊपर पानी की बौछारे मारी गई, उन्हें चोटें पहुंचाई गई, पुलिस के डंडों से कई कार्यकर्ताओं की उँगली टूट गई तो एक कार्यकर्ता का हाथ कट गया ।

आशीष नेगी का कहना है कि उत्तराखंड की जनता याद रखेगी कि कैसे अपना हक मांगने पर इनाम में चोटें दी गई, उत्तराखंड की समस्त जनता राजधानी गैरसैण चाहती है। सरकार के नेता मंत्रियों को वहाँ ठंड लगती है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की जनता से अनुरोध किया है, अब ऐसा नेता चुनें जो राजधानी गैरसैण चाहते है, जो पहाड़ हितैषी हो सिर में कफ़न और दिल में उत्तराखंड रखता हो।
आज हमारे युवाओं का भविष्य अधर में लटका है, उत्तराखण्ड के युवाओं के हिस्से की नौकरी हरियाणा, राजस्थान के युवाओं को दी जा रही है। आने वाला कल हमारा होगा और ये हिसाब चुन चुनकर लेंगे।


