
पहाड़ का सच, देहरादून। बनियावाला के रावत फार्म हाउस में चल रही राठ क्षेत्र की परंपरागत रामलीला के द्वितीय दिवस का शुभारंभ, वार्ड 92 के वर्तमान पार्षद अनिल नौटियाल के कर कमलों से किया गया। आज के अतिथि के रूप में मुकेश बसकडी एडवोकेट भी उपस्थित रहे।
आज की लीला का मंचन राजा दशरथ के दरबार से शुरू हुआ, राजा अपने मंत्री से पूछते हैं कि कि राज्य में सारी प्रजा कुशल से तो है। मंत्री बताते हैं कि महाराज सारी प्रजा कुशल से है। तो राजा अपनी अवस्था के बारे में मंत्री को बताते हैं कि मंत्री जी मेरी अब चौथी अवस्था हो गई है और कोई संतान नहीं है आगे इस राज्य का क्या होगा। तो सुमन्त जी कहते हैं कि आप गुरु वशिष्ठ से परामर्श कर लें।
गुरु वशिष्ठ राजा दशरथ को यज्ञ करने के लिए कहते हैं।
आज के विशेष आमंत्रित मेहमान गिरीश सनवाल पहाड़ी, गढ़वाली हास्य कलाकार, ने अपने हास्य कला से सभी श्रोताओं को मंत्र मोहित कर दिया।
विशेष अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड विद्युत सभा के अध्यक्ष आचार्य हर्षपति गोदियाल, कोषाध्यक्ष आदित्य राम थपलियाल, संगठन सचिव राजेश अमोली, प्रभाक्ता विपिन डोभाल, पूर्व प्रवक्ता मुकेश पंत, पूर्व सचिव विकेश भट्ट, विकास भट्ट, विकास नौडियाल, एवं रामचंद ममगाई आदि शामिल हुए।
इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के साथ ही बनियावाला, पीताम्बरपुर, बढ़ोवाला, सेवली से बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने प्रभु राम जी की लीला का आनंद लिया।


