पहाड़ का सच देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने मुख्यालय सहित प्रदेशभर में अपने कार्यालयों, परियोजनाओं और विद्युत गृहों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।
इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें व उनके देशभक्ति के कार्यों को याद किया गया। .इस अवसर पर विभिन्न देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने दोनों महापुरुषों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निदेशक परिचालन जी.एस. बुदियाल, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी तथा आशिष कुमार जैन, महाप्रबंधक संजीव लोहनी, भरत भारद्वाज, महकार सिंह, एस.के. बौंसियाल, के साथ ही बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता राकेश कुमार चौहान द्वारा किया गया।

