देहरादून। आर्केडिया ग्रांट के पीताम्बर पुर में टी गार्डन की जमीन कब्जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने जेसीबी को लेजाकर जमीन कब्जाने का प्रयास किया ।
जैसे ही क्षेत्र में दो JCB मशीनें पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया। वहीँ UKD सैनिक प्रकोष्ठ के सदस्य मौके पर पहुंचे, हंगामा बढ़ा तो उक्रांद के केंद्रीय महासचिव देवेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे, और पुलिस को सूचना दी।
https://www.facebook.com/share/v/1CDGabhWk8/
सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर संबंधित लोगों को प्रेमनगर चौकी ले गई। आरोपियों का कहना है कि ये उनकी पुस्तैनी जमीन है, पर न उनके पास कोई कागजात है, और न ही जेसीबी चलाने की अनुमति।
अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि —जमीन किसकी है ? JCB किसके आदेश पर पहुंची और क्या जमीन के कागजात व अनुमति की जांच हुई ? बताते चलें कि उत्तराखंड की जमीन पर JCB चलाने से पहले कानून और कागजात की जांच जरूरी है। प्रशासन निष्पक्ष जांच करे और अगर कब्जे की कोशिश साबित होती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
इससे पहले भी कई बार चाय बागान की जमीन पर भू माफियों द्वारा कब्जे के मामले सामने आते रहे हैं। जबकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा देहरादून के सभी चाय बागान की जमीनों की खरीद-फरोख्त और हस्तांतरण पर पूरी तरह रोक लगाई हुई है।

