देहरादून। आज आर्केडिया ग्रांट के अंतर्गत बनियावाला स्थित रावत फार्म हाउस मैं यूकेडी के सहसपुर विधानसभा से विधायक प्रत्याक्षी निरंजन चौहान द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या मैं बनियावाला, पितांबरपुर की महिलाओं एवं पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।


इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी शकुंतला रावत ने राष्ट्रीय दलों को आड़े हाथो लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए यूकेडी ने संघर्ष किया, उनके नेताओं ने अपना खून पसीना बहाया. पर आज जो उत्तराखंड बना है उसकी उन्होंने कल्पना कभी नहीं की थी। आज शिक्षा, स्वास्थ्य के अभाव मैं पूरे उत्तराखंड से पलायन हो गया है, जो लोग शिक्षा के लिए गावं छोड़कर कोटद्वार, रामनगर, देहरादून आये यहीं बस गए। गांव दिन प्रतिदिन खाली होते गए, और हमारे खेत खलियान बंजर हो गए। आज हमारे बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है। अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अबकी बार बदलाव जरूरी है, इसलिए क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी को मजबूत करें।
वही सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से यूकेडी प्रत्याक्षी निरंजन चौहान ने सर्वप्रथम अपना संकल्प दोहराया सत्ता सेवा के लिए होगी, दिखावे के लिए नहीं, हर वादा समय पर होगा पूरा। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड को बने करीब 26 वर्ष हो गए हैं, इतने वर्षों मै राष्ट्रीय दलों की सरकारों ने केवल उत्तराखड के संसाधनों को लूटने का काम किया है, यहाँ के फैसले दिल्ली से लिए जाते हैं, पर अबकी बार फैसले दिल्ली से नहीं उत्तराखंड की जनता लेगी।
उन्होंने अनीता भंडारी हत्याकांड का मामला उठाया, उन्होंने कहा कि अभी तक पहाड़ की उस बेटी को न्याय नहीं मिल पाया है। भाजपा सरकार ने VIP को बचाने का काम किया है। आज पहाड़ की जमीनें कौड़ियों के भाव बाहरी लोगों को बेची जा रही है, उन्होंने कहा कि कैसे पौड़ी के पास 144 नाली जमीन बाहरी व्यक्ति को बेच दी गई, ये कैसा सख्त भू कानून है ? आज सरकारी नौकरियां बाहरी लोगों को दी जा रही है, और उत्तराखण्ड के नौजवान बेरोजगार बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर आपको अपनी जल, जंगल, जमीन बचानी है तो इस बार यूकेडी को मजबूत करें। उन्होंने पार्टी की कुछ प्रमुख जन गारंटी गिनवाई।
जैसे स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, महिला सुरक्षा, हर महीने जनता दरबार और पारदर्शी शासन, ग्राम समाज, नदी श्रेणी की जमीनों की खरीद फ़रोख़्त पर प्रतिबंध, सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा, अवैध खनन पर रोक इत्यादि।
इस अवसर पर देवेंद्र भंडारी, सैनिक प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष गंगा सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सहसपुर यशपाल नेगी, ब्लाक अध्यक्ष केदार सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष सहसपुर अभिजीत रावत, अबल गुसाई, राम सिंह, संतोषी रावत, इस्मा रावत, विद्या बिष्ट, अनसुइया सिंह, रतन सिंह, नरेश रावत, वासुदेव सिंह, मोहनसिंह, चंद्रमोहन, राजवीर सिंह, प्रेम सिंह, भरत बिष्ट, मोहन सिंह और बड़ी संख्या क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
