पहाड़ का सच देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर ‘‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’’ अभियान के अन्तर्गत 132 केवी उपकेन्द्र परिसर स्थित विभागीय कालोनी के सभी घरों में तिरंगा लगाया गया एवं आजादी एवं देश भक्ति के नारे एवं गीत गाये गये।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वाहन पर भारत सरकार की योजना ‘‘एक वृक्ष माँ के नाम’’ के तहत प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1 ईला चन्द द्वारा पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन के प्रांगण में ध्वजा रोहण किया गया।
80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रबन्ध निदेशक ध्यानी के नेतृत्व में पिटकुल के मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रातःकालीन 7ः45 पर प्रभात फेरी निकालकर *‘‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’’* अभियान के अन्तर्गत 132 केवी उपकेन्द्र परिसर स्थित विभागीय कालोनी के सभी घरों में तिरंगा लगाया गया एवं आजादी एवं देश भक्ति के नारे एवं गीत गाये गये।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले वीर क्राँतिकारियों एवं शहीदों को नमन करते हुये पिटकुल के समस्त कार्मिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी तथा देश के यशवस्वी, दूरदृष्टा एवं हृदय सम्राट मा0 प्रधानमंत्री जी के कथन *‘‘21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा’’* को स्मरण और अधिक मेहनत और लगन से पिटकुल के गतिमान एवं आगामी परियोजनाओं को प्रदेश के मुख्यमंत्र के *विकल्प रहित संकल्प* नारे का अनुश्रवण करते हुये टीम भावना के साथ एवं पिटकुल को नयी बुलंदियों तक पहुँचाने का आह्वाहन किया गया।
साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया जिनके कुशल नेतृत्व में पिटकुल ही नहीं प्रदेश भी निरन्तर प्रगति कर रहा है तथा नित नयी बुलन्दियों को छू रहा है। इसके साथ ही प्रबन्ध निदेशक ध्यानी द्वारा प्रदेश की मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष आनन्द वर्द्धन तथा प्रमुख सचिव ऊर्जा डाॅ आर मीनाक्षी सुन्दरम का भी आभार व्यक्त किया, जिनके कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशों में पिटकुल द्वारा नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं।
इसके पश्चात मुख्य अभियन्ता स्तर-1, ईला चन्द जी द्वारा पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन के प्रांगण में ध्वजा रोहण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा अवगत कराया गया कि प्रबन्ध निदेशक द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अपने उच्च प्रबन्धन कला एवं निर्णय लेने की क्षमता से कार्मिकों को प्रेरित करते हुये उनमें नयी ऊर्जा का संचार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप पिटकुल को प्रदेश ही नही वरन देश में भी नयी पहचान मिली तथा पिटकुल लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहा है।
वक्ताओं द्वारा अवगत कराया गया कि प्रबन्ध निदेशक के नेतृत्व में प्रदेश में पारेषण तंत्र में अत्यधिक वृद्धि हुई एवं उसको मजबूती मिली साथ ही लंबित परियोजनाएँ एवं नई विद्युत परियोजनाओं को समय से पूरा किया गया। .उनके कार्यकाल में पिटकुल के कार्मिक को मिलने वाले सेवा हित-लाभ यथा पदोन्नति, एसीपी, नियमितिकरण, स्थायीकरण इत्यादि उन्हें समय पर अनुमन्य किये गये। इसके साथ ही कार्मिकों की समस्याओं को निपटाने हेतु उनके द्वारा कार्मिक हित में पिटकुल में *‘‘विधि वित्त एचआर’’* आपके द्वारा तथा *‘‘समस्या, सुझाव एवं समाधान’’* योजनाएं आरम्भ की गयी। इसके साथ ही कार्मिकों के मनोबल को ऊँचा करने एवं उन्हें प्रेरित करने हेतु *‘‘सर्वोत्तम विद्युत उपकेन्द्र’’* तथा *‘‘सर्वोत्तम कार्मिक पुरूस्कार’’* योजना आरम्भ की गयी।
इसक पश्चात स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1 ईला चन्द एवं मंच पर उपस्थित मुख्य अभियन्ता अनुपम सिंह, पंकज कुमार, मन्त राम एवं महाप्रबन्धक (वित्त) मनोज कुमार द्वारा पिटकुल हुयी क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंच का संचालन महाप्रबन्धक (मासं) अशोक कुमार जुयाल द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में मुख्य अभियन्ता स्तर-1, ईला चन्द, मुख्य अभियन्ता स्तर-।। अनुपम सिंह, पंकज कुमार, मन्त राम, उपमहाप्रबन्धक (मासं) विवेकानन्द, अधीक्षण अभियन्ता, अविनाश चन्द्र अवस्थी द्वारा अपने विचार प्रकट किये गये। इसके साथ ही अधीक्षण अभियंता श्री एस.पी. आर्य द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया l
इस शुभ अवसर पर पिटकुल के कार्मिकों के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गयी, जिसमें देश भक्ति गीत, नृत्य, कविता पाठ इत्यादि की प्रस्तुुति दी गयी तथा मंचासीन अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित नन्हे-मुन्हें बच्चों को चाकलेट भेंट की गयी।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक (वित्त), मनोज कुमार, मुख्य अभियंता जानपद जितेन्द्र चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियन्ता, सायमा कमाल, उपमहाप्रबन्धक (वित्त), श्रीमती शालू जैन अधिशासी अभियन्ता, सतेन्द्र सिंह रावत, रविन्द्र कुमार राजीव सिंह, आशुतोष सिंह, श्रीमती प्रेरणा शर्मा, सहायक अभियन्ता, हिमांशू डोभाल, श्रीमती वीणा, लेखाकार, श्रीमती वनीता पटवाल एवं पिटकुल मुख्यालय में कार्यरत अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
