
ज्योतिष इंद्रमोहन डंडरियाल
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌤️ *दिनांक – 08 अगस्त 2026*
🌤️ *दिन – शनिवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌦️ *अमांत – 24 गते श्रावण मास प्रविष्टि*
🌦️ *राष्ट्रीय तिथि – 16 श्रावण मास*
🌤️ *मास – श्रावण ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – दशमी दोपहर 01:59 तक तत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र – रोहिणी शाम 04:51 तक तत्पश्चात मृगशिरा*
🌤️ *योग – ध्रुव सुबह 09:02 तक तत्पश्चात व्याघात*
🌤️*राहुकाल – सुबह 09:03 से सुबह 10 43 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 05:39*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:07*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण-
💥*विशेष- चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
👉🏻
🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *08 अगस्त 2026 शनिवार को दोपहर 01:59 से 09 अगस्त, रविवार को सुबह 11:04 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष – 09 अगस्त 2026 रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें …….विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻* शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष को दोनों हाथों से स्पर्श करके 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने से शनि के कष्टों, ग्रह दोषों और जीवन की बाधाओं को दूर करने मे सहायक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पीपल में सभी देवताओं का वास होता है और शनिदेव भगवान शिव को अपना गुरु मानते हैं, इसलिए शिव मंत्र के जाप से शनि का प्रकोप शांत होता है।
उपाय की विधि
दिन और समय: यह उपाय शनिवार के दिन सुबह स्नान के बाद किया जाता है।
स्पर्श करना: पीपल के पेड़ के पास जाकर अपने दोनों हाथों से उसके तने को प्रेम और श्रद्धा के साथ स्पर्श करें।
मंत्र जाप: पेड़ को स्पर्श करते हुए मन ही मन या स्पष्ट आवाज में 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।इस उपाय के लाभशनि शांति: इससे शनि की साढ़ेसाती, ढैया या महादशा के बुरे प्रभाव कम होते हैं।कष्ट मुक्ति: जीवनमें आ रही बार-बार की अड़चनें, मानसिक तनाव और आर्थिक संकट दूर होते हैं।मानसिक स्थिरता: मन को शांति और कार्यों में सफलता मिलती है।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
आज का राशिफल
मेष – पॉजिटिव- किसी खास दोस्त की मदद से बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। काम करने का जोश और मेहनत आपको सफलता दिलाएंगे। अच्छी और ज्ञान बढ़ाने वाली किताबों में रुचि रहेगी। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी मन लगेगा। नेगेटिव- पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। करीबी रिश्तेदार से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। गुस्से के बजाय शांत रहकर मामला सुलझाएं। धार्मिक जगह या शांत स्थान पर कुछ समय बिताने से मन हल्का होगा।
व्यवसाय- बिजनेस के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। अपने प्रोडक्ट या काम की क्वालिटी से समझौता न करें। बिजनेस की जरूरी और गोपनीय जानकारी सुरक्षित रखें। गैर कानूनी गतिविधियों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों के काम करने के तरीके की तारीफ होगी। लव- जीवनसाथी और बच्चों के साथ घूमने या मनोरंजन की योजना बनाएं। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- सही भोजन और पर्याप्त आराम जरूरी होगा। ज्यादा काम के कारण थकान और बदन दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। सही समय का फायदा उठाना आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा। महिलाएं निजी और प्रोफेशनल जिम्मेदारियां अच्छी तरह संभालेंगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी। नेगेटिव- अपनी क्षमता से ज्यादा काम और जिम्मेदारियां न लें। आपकी उपलब्धियों से कुछ लोग जल सकते हैं, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान न देकर अपने काम में लगे रहें।
व्यवसाय- कर्मचारियों से जुड़ी पुरानी समस्याएं दूर होंगी और काम आगे बढ़ेगा। बिजनेस में नया एग्रीमेंट हो सकता है। उसकी सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें। नौकरी की कोशिश कर रहे युवाओं के लिए उम्मीद बन सकती है। लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें और पर्याप्त आराम करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन – पॉजिटिव- व्यस्तता के बीच धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। इससे मानसिक शांति मिलेगी। घर की मरम्मत या बदलाव करते समय सही योजना बनाकर काम करें। नेगेटिव- किसी गैर कानूनी काम में शामिल होना बदनामी का कारण बन सकता है। विद्यार्थी और युवा गलत संगत तथा गलत गतिविधियों से दूर रहें, वरना पढ़ाई और करियर प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। अभी कोई बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत नहीं हैं। लव- पति-पत्नी के बीच अहंकार के कारण विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- गला खराब हो सकता है और बुखार जैसा महसूस हो सकता है। लापरवाही न करें। परेशानी बढ़े, तो डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ नई योजना पर गंभीर बातचीत होगी और सही रास्ता निकलेगा। आत्मविश्वास के दम पर कोई खास लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या दूर होगी। नेगेटिव- खरीदारी में धोखा हो सकता है या गैर जरूरी चीजों पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। युवा आलस से बचें, वरना महत्वपूर्ण काम छूट सकता है।
व्यवसाय- कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। तनाव लेने के बजाय धैर्य से समाधान खोजें। पार्टनरशिप को लेकर नई योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोग बड़े अधिकारियों से संबंध खराब न होने दें। लव- पारिवारिक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें। प्रेम संबंध अच्छा बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या और सही खानपान से ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अपने पक्ष में कर लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। नेगेटिव- गैर जरूरी बहस और नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। जल्दी सफलता पाने के लिए गलत या गैर कानूनी रास्ता न अपनाएं। नई और उपयोगी जानकारी हासिल करने पर ध्यान दें।
व्यवसाय- ज्यादा मेहनत और सावधानी की जरूरत होगी। बिजनेस में लापरवाही न करें। लोगों से संपर्क बढ़ाएं। नौकरी में क्लाइंट से शांत और अच्छा व्यवहार रखना जरूरी होगा। लव- पति-पत्नी के बीच चल रही समस्या का शांति से समाधान निकालें। इसका असर परिवार के माहौल पर न पड़ने दें। स्वास्थ्य- महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी तरह का इंफेक्शन हो, तो समय पर डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और काम आसानी से बनने लगेंगे। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार के कारण दोस्तों से संबंध खराब हो सकते हैं। घर के बड़े लोगों का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में परेशानी हो सकती है। भाइयों से अच्छे संबंध बनाए रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अभी कोई बड़ा बदलाव न करें। परेशानी आए, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। विदेश से जुड़े बिजनेस में कुछ दिक्कतें रहेंगी। सरकारी काम में अधिकारियों की मदद लें। लव- पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। महिलाएं अपनी सेहत को लेकर खास सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- घर की मरम्मत या सुधार के काम हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर लगाया पैसा आगे चलकर फायदा दे सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। नेगेटिव- अपनों से बहस न करें, वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। आलस के कारण काम रुक सकता है। किसी उलझन में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन काम आएगा। दिन के दूसरे हिस्से में अच्छा ऑफर मिल सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की अच्छी डील होने के योग हैं। लव- परिवार के लोगों के बीच अच्छा माहौल रहेगा। प्रेम संबंध बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय और चलते-फिरते सावधानी रखें। गिरने या चोट लगने का खतरा हो सकता है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- रोजमर्रा की व्यस्तता से अलग धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अपने सिद्धांतों पर टिके रहने से समाज में सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- गुस्सा और जल्दबाजी परेशानी पैदा कर सकते हैं। व्यवहार शांत रखें, ताकि घर का माहौल खराब न हो। बच्चों के साथ भी समय बिताएं।
व्यवसाय- बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कर्मचारियों और स्टाफ के काम पर नजर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति को बिजनेस में जरूरत से ज्यादा दखल न देने दें। ऑफिस के काम व्यवस्थित रहेंगे। लव- परिवार के लोगों में तालमेल की कमी से तनाव हो सकता है। अनुशासन और शांत बातचीत जरूरी होगी। प्रेम संबंधों में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य- मौसम और आसपास के माहौल को देखते हुए अपनी सेहत का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक चीजें भी विशेषज्ञ की सलाह से ही लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- नई जिम्मेदारियां और काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन इनके अच्छे नतीजे मिलने से राहत भी मिलेगी। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। मनोरंजन की यात्रा की योजना भी बन सकती है। नेगेटिव- भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पुरानी नकारात्मक बात सामने आने से करीबी रिश्तेदार से संबंध बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान लगाने में परेशानी महसूस कर सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस विस्तार का काम आज टालें। परिस्थितियां अभी इसके लिए अच्छी नहीं हैं। प्रॉपर्टी के दस्तावेज बहुत ध्यान से जांचें। छोटी गलती बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा। लव- घर में खुशी और चहल-पहल रहेगी। किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य- बदलते मौसम में अपनी सेहत और खानपान का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो मनचाहा नतीजा मिल सकता है। घर के बड़े लोगों की सलाह काम आएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे। नेगेटिव- दूसरी गतिविधियों में व्यस्त होकर अपना जरूरी काम अधूरा न छोड़ें। निजी कामों को भी समय दें। घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, वरना आर्थिक परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ परेशानी रहेगी, लेकिन समय के साथ समाधान भी मिलता जाएगा। अपनी योजनाएं गोपनीय रखें। जानकारी बाहर जाने से प्रॉपर्टी की बड़ी डील रुक सकती है। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा। लव- पति-पत्नी का प्यार और तालमेल घर का माहौल खुशनुमा बनाएगा। अविवाहित लोगों को रिश्ते से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य- घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जरूरत होने पर समय पर इलाज कराएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ – पॉजिटिव- विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और निवेश की महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग आपके लिए खास फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। बच्चों की परेशानी समझें और उसे सुलझाने की कोशिश करें। पुश्तैनी संपत्ति या परिवार से जुड़ा बड़ा फैसला आज टालना बेहतर होगा।
व्यवसाय- बिजनेस के ज्यादातर काम आसानी से आगे बढ़ेंगे। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग ट्रांसफर से जुड़े काम के लिए बड़े अधिकारियों से संपर्क करें। बात आगे बढ़ सकती है। लव- परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी हो सकती है। उसे समय रहते दूर कर लें। स्वास्थ्य- एलर्जी या गर्मी से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत होने पर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- आपकी योग्यता खुलकर लोगों के सामने आएगी। दूसरों की बातों की परवाह करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। शुरुआत में आलोचना हो सकती है, लेकिन उपलब्धि मिलने के बाद वही लोग आपका समर्थन करेंगे। नेगेटिव- गुस्से पर नियंत्रण रखें। करीबी रिश्तेदार से बहस होने पर माहौल खराब हो सकता है। यात्रा की योजना फिलहाल टालना बेहतर होगा।
व्यवसाय- रुकी हुई पेमेंट मिलने से इनकम बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर भी मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाएं परिवार और नौकरी के बीच अच्छा तालमेल रखेंगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर का ऑर्डर मिल सकता है और इसके साथ आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। लव- परिवार के लिए समय निकालने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ सकता है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

