
पहाड़ का सच देहरादून। प्रबन्ध निदेशक, पिटकुल एवं उपाकालि पीसी ध्यानी द्वारा प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र को औचक भ्रमण कर अभिलेखों का निरीक्षण कर आधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ध्यानी द्वारा मंगलवार को प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र का औचक भ्रमण किया गया। उनके द्वारा प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र की प्रणाली लाॅग बुक एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा पिटकुल एवं उपाकालि के अधिकारियों से इस सम्बन्ध में व्यापक चर्चा कर आवश्यक सुधार करने हेतु तथा प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र में साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

इसके साथ ही प्रान्तीय भार निस्तारण केन्द्र में उपाकालि के लोड फोरकॉस्टिंग का कार्य देख रही मर्कडोस कंपनी के अधिकारियों से एक अप्रैल 2026 से उपाकालि द्वारा ग्रिड से ओवर ड्राल एवं अंडर ड्रॉल की हुई विद्युत ऊर्जा से हुई हानि का चार्ट तैयार करने तथा मार्च 2027 तक की विद्युत मांग की योजना तैयार कर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता स्तर-1 इला चन्द्र, मुख्य अभियन्ता स्तर-।। पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, अमित कुमार, अधिशासी अभियन्ता, मनोज कुमार, राजीव सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

