
पहाड़ का सच टिहरी। कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर में रील बनाने वाली भाजपा नेता मणिका राणा को पार्टी ने निकाल दिया है। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी मुख्य मांग पूरी हुई।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाना उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में मंडल की भाजयुमो अध्यक्ष मणिका राणा को भारी पड़ गया। उन्हें पार्टी से पद से निकाल दिया है। बताया गया है कि मणिका राणा विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी हैं। उनकी भाजपा हाईकमान के इस ऐक्शन पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने दो टूक कहा कि मेरे लिए सत्य और राष्ट्रहित सबसे ऊपर है। खुशी है कि हमारी मांग पूरी हुई।
दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे आंदोलन के दौरान ही छात्र संसद में मणिका राणा का वक्यव्य था। उसी दौरान यह आंदोलन स्थल पर भी पहुंची थी। मणिका आंदोलन में रील बना रहीं थीं। जिसकी पुष्टि के बाद युवा मोर्चा नई टिहरी ने उन्हें नई टिहरी मंडल अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनके स्थान पर शुभम नेगी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित होने व विगत कई दिनों से संगठनात्मक गतिविधियों में उदासीनता बरतने के चलते इन्हें पदमुक्त करते हुए इनके स्थान पर नई टिहरी का मंडल अध्यक्ष शुभम नेगी को नियुक्त किया गया है।
पार्टी से निकाले जाने पर मणिका राणा ने कहा कि मेरा जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित है और इसके लिए यदि मुझे अकेले भी खड़ना रहना पड़े तो मैं तैयार हूं। मुझे खुशी है कि मैं देश भर के विद्यार्थियों के साथ खड़ी रही और अपनी जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों की आवाज बन सकी। हमारी मुख्य मांग पूरी हुई। यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है। हम सरकार की सराहना करते हैं कि देर से ही सही पर सही निर्णय लिया।

