
पहाड़ का सच देहरादून। राज्य में तकनीकी विश्विद्यालय की दो परिक्षाओं में पेपर लीक के मामले में कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पूर्व में सहकारिता, स्वास्थ्य विभाग व उच्च शिक्षा का बंटाधार करने वाले अब तकनीकी शिक्षा में भी सक्रिय हो गए हैं। .उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है ,नई एसआईटी गठित कर तकनीकी शिक्षा में पेपर लीक प्रकरण की गहन जांच की जाए ताकि साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब हों। देखिए वीडियो

