
धुमाकोट/पौड़ी । जनपद के धुमाकोट क्षेत्र से एक व्यक्ति पर स्थानिक लोगों की धार्मिक भावनाओं का भड़काने का मामला सामने आया है। धुमाकोट थाने में एक व्यक्ति, जिसे स्थानीय लोग सोनू के नाम से जानते हैं, के खिलाफ शिकायत दर्ज कर FIR की मांग की गई।
बताया जा रहा है कि सोनू पिछले कई वर्षों से नैनीडांडा–धुमाकोट क्षेत्र में सब्ज़ी एवं अन्य सामान की सप्लाई का कार्य करता है।शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो और वीडियो में “ॐ नमः शिवाय” लिखे हुए स्थान पर पैर रखकर वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएँ आहत होने का आरोप लगाया गया।
इस मामले में सुरेंद्र सिंह रावत, इन्द्रजीत रावत धुमाकोट आशीष नेगी व जसबीर रावत बड़ेथ एवं उनके साथियों ने धुमाकोट थाने में शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग धुमाकोट थाने पहुंच गए। थाने के बाहर 100 से अधिक लोग एकत्र हो गए और मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करने लगे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

