
– पुलिस ने आरोपों को किया खारिज
देहरादून। देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र में युवक से हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और साथ ही अब इसी को लेकर एक नया मोड़ सामने आ रहा है।
स्कूटी से टक्कर मारने के बाद युवक को बनाया बंधक, दी हैवानियत भरी यातनाएं
पुलिस ने पीड़ित युवक के कुछ आरोपों को खारिज किया है। पुलिस ने कहा कि युवक को करंट लगाने और फिर गर्म रॉड से दागने का आरोप सच नहीं है। जांच के दौरान डॉक्टरों के बयानों के आधार पर ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है जिसमें करंट लगने और गर्म रॉड से दागने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई हो।

बता दें कि 4 जुलाई को जाखन के रहने वाले युवक ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज की। जिसमें उसने बताया कि 3 जुलाई की शाम को वो पैदल लालपुल के पास जा रहा था तभी एक एक्टिवा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीड़ित और आरोपी अंकुर वाल्मीकि सड़क पर गिर गए। आरोप है कि स्कूटी स्वार और उसके साथी ने पीड़ित के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी।
इस दौरान पीड़ित को दांतों से काटा और सड़क पर बेरहमी से पीटा भी। देखते ही देखते ये विवाद बर्बरता में बदल गया। आरोप लगा है कि 10-15 युवकों ने उसको को अगवा किया। जिसके बाद करीब छह घंटे निरंजनपुर फल मंडी की दुकान नंबर-106 में बंधक बनाकर क्रूरता की।
पीड़ित ने बताय कि उसे बिजली का करंट लगाया गया। साथ ही गुप्तांग में पेचकस, गर्म लोहे की रॉड से वार और जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकुर वाल्मीकि, उसके साथी साहिल के साथ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

