
पहाड़ का सच देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गुरुवार को दिवंगत बेटी रिया के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस असहनीय दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाए व्यक्त कीं।
गोदियाल ने फेस बुक पोस्ट पर लिखा है कि 12वीं में 97.6% अंक प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा रिया डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी। उसके माता-पिता ने उसके लिए अनगिनत सपने संजोए थे और वह उन्हें साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही थी। लेकिन NEET परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और उससे उत्पन्न मानसिक दबाव ने एक प्रतिभाशाली बेटी को हमसे छीन लिया।

रिया की मृत्यु केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को जवाब देना होगा और शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

