
किशाऊ बहु उद्देश्य प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में शरीक हुए धामी, राज्यों में बनी सहमति
पहाड़ का सच नई दिल्ली/देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और जरूरी मसलों पर उनसे चर्चा की। उन्होंने किशाऊ बहु उद्देशीय बांध परियोजना से जुड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शिरकत की। .अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया कि सभी राज्यों में परियोजना पर सहमति बन गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने मंगलवार को शाह से मुलाक़ात में विकास और जन कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की और उनसे जरूरी निर्देश और मार्गदर्शन हासिल किए। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के मध्य उत्तराखंड विधानसभा चुनावों और इसके बाबत भाजपा की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

किशाऊ बांध पर अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी
अमित शाह से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री किशाऊ बांध परियोजना और यमुना नदी के पुनर्जीवन से जुड़ी बैठक में शामिल हुए।
गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबन्धित राज्यों उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश,पंजाब,दिल्ली, UP-राजस्थान-हरियाणा आपस में इस मुद्दे पर MoU के लिए राजी हो गए। केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल,जल शक्ति मंत्री CR पाटील,HP के CM सुखविंदर सिंह सुक्खु और केंद्र के बड़े अफसर बैठक में शामिल हुए। ये तय हुआ कि Projects का 90 फीसदी खर्च केंद्र वहाँ करेगा। बाकी 10 फीसदी खर्च को इससे जुड़े 6 राज्य वहाँ करेंगे।

