
पहाड़ का सच देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट ने इस्तीफ़ा दे दिया है । बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी के फिजिशियन डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट ने निजी कारणों के चलते इस्तीफ़ा दिया है।
सूत्रों कहना है कि अस्पताल में पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय मामलों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। जिसमें आयुष्मान योजना से जुड़े मामलों और हाल ही में सामने आए मैस संबंधी अनियमितताओं की जांच भी शामिल है।
सूत्रों की मानें तो डॉ बिष्ट के इस्तीफ़े के पीछे आपसी खींचतान को भी माना जा रहा है । इस्तीफ़े की पुष्टि दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ गीता जैन ने की है।
उन्होंने ने बताया कि चार दिन पूर्व इस्तीफ़ा भेजा गया था जिसको स्वीकार कर लिया गया है । इस बारे में डॉक्टर बिष्ट से संपर्क नहीं हो पाया। संपर्क होने पर इनका बयान भी प्रकाशित किया जाएगा।

