
शनिवार को सीएम धामी व विधायक(पूर्व मंत्री) अरविंद पाण्डेय ने गदरपुर में वाटर स्पीड बोट की एक साथ सैर की
.सीएम धामी अरविंद पाण्डेय के घर भी गए,परिवार से भी मिले
गदरपुर/देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के हस्तक्षेप से गदरपुर के विधायक व पूर्व मंत्री अरविन्द पांडेय के तेवरों में काफी हद तक नरमी देखी गई, शनिवार को सीएम धामी ने शनिवार को सीएम धामी ने अरविंद पाण्डेय के साथ गदरपुर में वाटर स्पीड बोट की सैर कर उभय पक्षों के बीच सियासी रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश की। धामी ,विधायक पाण्डेय के घर भी गए और उनके पूरे परिवार से भी मिले।

देहरादून में राष्ट्रपति के साथ आईएमए की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने के बाद सीएम धामी ने गदरपुर की ओर रुख किया। गदरपुर में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने मई में पार्टी विधायक अरविंद पाण्डेय की पीठ थपथपाई थी। दोनों एक दिन के अंतराल में अरविंद पांडे के घर पहुंचे थे। तीनों नेताओं के मेलजोल का दिल्ली पर भी असर पड़ा। असर इसलिए भी महसूस किया गया कि मई के आखिरी हफ्ते में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दून दौरा तय हो चुका था। नितिन नबीन अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रहे थे।
नितिन नबीन के 30 मई के दून दौरे से ठीक पूर्व त्रिवेंद्र, अनिल बलूनी व सीएम धामी एकसाथ नजर आए। साथ साथ डिनर करने की भी खबरें पब्लिक हुई। हाईकमान के निर्देश पर हम एक हैं ,का संदेश देने की कोशिश की गई।

नितिन नबीन और बीएल संतोष के दून आगमन पर पार्टी ने कई नाजुक बिंदुओं पर विशेष मंथन किया। सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने अपने अपने दिल की कही। अरविंद पांडे ने भी काफी कुछ कहकर केंद्रीय नेताओं को भी चौंकाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दून आगमन की एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि बीजापुर के सेफ हाउस में सीएम धामी और विधायक अरविंद पांडे के बीच पनपे गिले शिकवे दूर होने सम्वन्धी फोटोज वॉयरल हुए। सब कुछ ठीक ठाक होने का राजनीतिक संदेश दिया गया। नितिन नबीन के दून से विदा लेते ही 1 जून को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने दिल्ली के डीसीपी को पत्र लिखकर सुरेश काम्बोज पर एफआईआर दर्ज करने की मांग कर नए सिरे से जंग को बढ़ा दिया।
बलूनी व त्रिवेंद्र के गदरपुर दौरे के समय तराई क्षेत्र के भाजपा नेता सुरेश काम्बोज ने भी खुलकर मोर्चा खोल दिया था। कंबोज ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, अनिल बलूनी व अरविंद पांडे पर खूब प्रहार किए थे। इन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग भी की थी। भ्र्ष्टाचार के भी कई आरोप लगाए। भू माफिया भी कहा।

इस बीच, त्रिवेंद्र के दिल्ली पुलिस को दिए गए पत्र के बाद भी सुरेश काम्बोज नये सिरे से मैदान में कूद गए और त्रिवेंद्र पर अभी भी प्रहार कर रहे हैं।
उधर, 13 जून को सीएम धामी ने गदरपुर की ओर रुख किया और अरविंद पांडे के साथ गदरपुर में होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया। ऐसे में सीएम ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे के साथ वाटर बोट की सैर कर ‘हम साथ साथ हैं’ , का संदेश दे दिया है।
हालांकि, कुछ दिन से अरविंद पांडे सीएम धामी के बाबत सकारात्मक भाव लिए नजर आ रहे थे। सीएम धामी भी अपनी तरफ से हर नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। सियासी रिश्तों को बेहतर बनाने की अपनी तरफ से पहल।कर रहे हैं।

